बोकारो, मार्च 24 -- देश के महान शहीद क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान दिवस पर भाजपा नेता कुमार अमित ने सेक्टर 9 बसंती मोड़ स्थित भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा भगत सिंह और उनके शहीद साथी हमेशा युवाओं के आदर्श रहेगें। भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के साथ साथ समाज में शोषण और अत्याचार के खिलाफ जारी संघर्ष के भी प्रतीक हैं। जब तक समाज में बुराइयों के खिलाफ लड़ने वाले लोग रहेंगे तब तक भगत सिंह का विचार हमेशा प्रासंगिक रहेगा। इस दौरान भाजपा नेता योगेन्द्र कुमार, लालबाबू, नागेन्द्र पुरी, शिवानंद बेदिया, करण गोरांई, चन्द्रप्रकाश, शैलेश, अनमोल, सागर, आदर्श, आदि भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.