कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। शारदा नगर में हुए हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता आरती के साथ हुआ। आवास विकास बस्ती, शारदा नगर में हिन्दू समाज के तत्वावधान में हुए हिन्दू सम्मेलन में संघ के विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कहा कि समाज की एकता, अनुशासन और संस्कारों के स्वस्थ कुटुंब बनता है। युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। युवाओं की सहभागिता से सनातन संस्कृति की सुरक्षा संभव है। युवाओं की सक्रियता से कोई भी विरोधी सनातन संस्कृति को ठेस पहुंचाने की कल्पना सपने में भी न करेगा। हिन्दू सम्मेलन में आमजनों के साथ ही मातृशक्ति एवं युवाओं की सहभागिता रही। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संगठन, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को सुदृढ़ करना रहा। अध्यक्षता समाजसेवी रमेश चन्द्र शुक्ल ने की। दंडी स्वामी ने आशीर्वचनो...