बलिया, जनवरी 20 -- बलिया, संवाददाता। भीमपुरा क्षेत्र के युवकों की पहल से घायल गिद्ध को नया जीवन मिल सका। इन युवाओं के नेक कार्य और विलुप्त हो रही पक्षी के इस प्रजाति के प्रति सोच और पशुपालन विभाग द्वारा त्वरित उपचार कर गिद्ध को पूरी तरह स्वस्थ्य किए जाने की चहुंओर सराहना की जा रही है। पशुपालन विभाग ने स्वस्थ्य होने पर जटायु को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। आरीपुर सरयां निवासी सत्यम शर्मा, मंजीत यादव, राहुल यादव और उज्ज्वल यादव रविवार की शाम करीब छह बजे गांव के सिवान में एक साथ घूमने निकले थे। इसी बीच युवकों की नजर मझौंवा ताल में घायल पड़े जटायु (गिद्ध) पर गई। बस क्या था युवकों ने बिना देर किए मोबाइल से इसकी सूचना भीमपुरा राजकीय पशु चिकित्सालय पर दी। यहां तैनात वेट फार्मासिस्ट अजय सिंह ने युवाओं से घायल जटायु को यथाशीघ्र अस्पताल पर ल...