बगहा, दिसम्बर 3 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। क्रिसमस की तैयारी शुरू हो चुकी है। महागिरिजाघर परिसर में प्रतिदिन देर शाम कैरोल गीत का अभ्यास किया जा रह है। बुधवार की शाम भी महागिरिजाघर परिसर में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु येसु का गुणगान किया और कई भजनों के माध्यम से उनके कार्यों को लयबद्ध् तरीके से याद किया। इस बार नये नए वाद्य यंत्र के माध्यम से कैरोल गीत गाने की योजना बनायी गयी है। नए नए वाद्य यंत्रों में गिटार, कैशियो, झाझ, ट्रिपल सहित अन्य वाद्य यंत्र भी शामिल किए जा रहे हैं। बता दें कि आगामी 8 अथवा 9 दिसंबर यूथ पैरिस से दर्जनों युवा शहर की गलियों विशेषकर क्रिश्चन क्वार्टर की गलियों में घूम घूम कर कैरोल गाएंगे और लोगों के बीच गायन के माध्यम से प्रभु ईसा के संदेश को प्रसारित भी करेंगे। केक की दुकानों में आर्डर बुक किए जा रहे हैं और ईसा...