अररिया, जनवरी 31 -- अररिया, संवाददाता रानीगंज प्रखंड अंतर्गत गनौरी मध्य विद्यालय नारायणपुर में ग्रामीण विकास संगठन युवा क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से हुआ। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार ने किया। आयोजक संस्था द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वन स्टॉक मैनेजर वर्षा रानी, अमर कुमार यादव और अजीत रंजन ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही साथ शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बताया गया कि जिला युवा अधिकारी श्री शुभम ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसका उद्देश्य युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटरों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ऐसी पदयात्रा देश के विभिन्न हिस्सों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.