श्रावस्ती, फरवरी 23 -- इकौना, संवाददाता। भाजपा की ओर से मोदी सरकार के नेतृत्व में देश की संसद में प्रस्तुत बजट को लेकर विधानसभा चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के क्रम में सोमवार को इकौना ब्लॉक सभागार में श्रावस्ती विधानसभा के चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा मौजूद रहे। श्रावस्ती विधायक ने कहा कि युवा शक्ति संचालित बजट गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान के सरकार के संकल्प पर जोर देता है। बजट में सरकार के तीन कर्तव्य निहित है। पहला कर्तव्य है कि उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाते हुए तथा उथल-पुथल भरी वैश्विक स्थिति के प्रति सहनीयता का निर्माण करके आर्थिक वृद्धि को तेज करना तथा इसे बनाए रखना। दूसरा कर्तव्य है कि लोगों...