मेरठ, फरवरी 4 -- हस्तिनापुर। हस्तिनापुर निवासी युवराज सिंह देशवाल को यूरोपियन यूनिवर्सिटी (यूरोपीय संघ) के दीक्षांत समारोह में बीबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) डिग्री प्रदान की गई। यह उपाधि विश्वविद्यालय परिषद, यूरोप के सदस्यों द्वारा औपचारिक रूप से प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह के दौरान यूरोपीय संघ से जुड़े प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय परिषद ने युवराज सिंह देशवाल की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि शैक्षणिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उत्कृष्टता का भी प्रतीक मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...