नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- विश्व कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के सम्मान में गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम के दो स्टैंड उनके नाम पर किए गए। वनडे विश्व कप 2011 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे युवराज और भारत को हाल में पहला महिला विश्व कप दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत इस मौके पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस मौके पर मौजूद थे। युवराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भी देखा गया। स्टेडियम में युवराज के पूर्व साथी हरभजन सिंह के नाम पर पहले से एक पवेलियन है और अब गुरुवार को साइटस्क्रीन के दूसरी तरफ हरमनप्रीत के नाम का स्टैंड भी शामिल हो गया। यह भी पढ़ें- हमने तय किया था.मिताली-झूलन को WC ट्रॉफी थमाने पर हरमन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.