हजारीबाग, जनवरी 8 -- कटकमसांडी । प्रतिनिधि । कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एदला मोड़ स्थित चंदवा टोंगरी के पास 29 दिसंबर को बरगद के पेड़ से युवती सोनी हेमरोम का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नामजद आरोपी रोशन कुमार भोगता को कटकमसांडी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि मृतका के परिजनों ने आरोपी रोशन कुमार भोगता पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर कटकमसांडी थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...