गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में निवेश के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहाँ मानेसर साइबर थाना क्षेत्र में जालसाजों ने एक युवती को मुनाफे का लालच देकर दो लाख 83 हजार 800 रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-86 निवासी विशु गोयल ने बताया कि नौ दिसंबर को उन्हें एक व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसके बाद टेलीग्राम पर प्रिया शालिनी नामक महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला ने खुद को एक कंपनी की रिसेप्शनिस्ट बताकर उन्हें डेटा टास्क पूरा करने और निवेश करने का झांसा दिया। इसके बाद रोहित वर्मा नामक मेंटर ने उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा और अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर अलग-अलग खातों में कुल 2,83,800 रुपये जमा करवा लिए। जब विशु ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उनसे और अधिक रकम की मांग...