फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक युवती को वर्क फ्रॉम होम से पैसा कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया और उससे करीब सवा लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फरीदाबाद की सिमरन अरोड़ा का कहना है कि उसके पास वर्क फ्रॉम होम के जरिए काम करने का मैसेज आया और उसमें बताया गया कि वह घर बैठे ही पैसा कमा सकती हैं। उसने अपनी सहमति जता दी और साइबर अपराधियों ने उसे अपने जाल में फसाते हुए उसके खाते से करीब 1,14,794 की ठगी कर ली। पीड़िता कहना है कि उसका फोन भी नहीं उठा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...