नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। संगम विहार इलाके में एक युवक ने युवती से शादी नहीं होने पर उसके पति को गोली मार दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को फायरिंग की आवाज सुनकर आए लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय योगेन्द्र को गिरफ्तार कर घायल 26 वर्षीय रविन्द्र के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल रविन्द्र का एम्स ट्रामा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि घायल रविन्द्र परिवार के साथ गली नंबर 3, संगम विहार इलाके में रहता है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। आरोपी योगेन्द्र भी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 6 जनवरी की सुबह सवा नौ बजे संगम विहार थाना पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.