सहारनपुर, फरवरी 16 -- नई दिल्ली निवासी युवक बड़गांव क्षेत्र के गांव की युवती से विवाह करने की जीद पर अड़ा हुआ है। विवाह न करने पर आत्महत्या कर युवती को झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी है। युवक से भयभीत युवती नोएडा में नौकरी पर भी जाना छोड़ दिया है। युवती ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि नई दिल्ली के बड़ौदा हाउस निवासी युवक शादी से मना करने के बाद भी रोजाना कई बार फोन कर युवती को परेशान कर रहा है। युवती ने आरोपी के परिजनों को बताया, तो उन्होंने भी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी है। आरोप है कि युवक विवाह न करने पर आत्महत्या कर पीड़िता को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। डर के चलते युवती ने नौकरी जाना भी छोड़ दिया है। युवक उसके घर के चक्कर लगाकर परिजनों को भी परेशान कर रहा है। इतना ही नही कथित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.