बरेली, फरवरी 5 -- प्रेमनगर पुलिस ने युवती से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते वर्ष 29 दिसंबर को थाने में एक युवती को बहलाकर साथ ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में भोजीपुरा के मकरूका निवासी अजय आरोपी था। पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस ने मुकदमे में रेप की धारा बढ़ा दी थी। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी अजय को कोहाड़ापीर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...