गोरखपुर, जनवरी 3 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को उसके बगल के गांव सरैया निवासी दूसरे समुदाय का युवक फजीर आलम उर्फ आरिफ पुत्र शकील बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसने यौन संबंध बनाया। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि दूसरे समुदाय का युवक कई दिनों से बेटी के पीछे पड़ा था। एक दिन उसे बहला कर साथ भगा ले गया। आशंका है कि युवक उसकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। पुलिस युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर भगाने व उत्तर प्रदेश हिन्दू विधि विधान धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज कर आरोपी युवक को करमहा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से उसको...