नई दिल्ली, मार्च 18 -- मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के गांव महाबलीपुर में एक पंचायत में अजीब तरह के फरमान का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के घर पर हुई पंचायत में एक बुजुर्ग को युवती से छेड़छाड़ के मामले में दो जूते मारने का फरमान सुनाया गया। कहा कि दो जूते मार बात खत्म करो। मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पंचायत के बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस भी ऐक्शन में आ गई मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि दो दिन पूर्व एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर गांव की ही एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले को गांव के लोगों ने ही तूल देते हुए ग्राम प्रधान के आवास एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में शामिल पंचों ने युवती से छेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.