कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। चार साल पहले हुई युवती से दुष्कर्म और हत्या मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। शनिवार को न्यायालय में मृतका की बहन ने बयान दर्ज कराए। सुनवाई से पूर्व कई बार मामला हाईकोर्ट तक गया जिसके चलते सुनवाई शुरू होने में देरी हुई। कल्याणपुर के गुलमोहर विहार रेजीडेंसी की 10वीं मंजिल से 21 सितंबर 2021 की रात युवती को दुष्कर्म बाद फेंक दिया गया था। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने कारोबारी प्रतीक वैश्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एडीजीसी संजय कुमार झा ने बताया कि इस मामले में मृतका की बहन ने कोर्ट में गवाही दी है। इसी के साथ इस मामले की सुनवाई शुरू हो गई। 15 अक्तूबर 2025 को आरोपी पर कोर्ट ने आरोप तय किए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...