रुद्रपुर, फरवरी 17 -- खटीमा। युवती के साथ शारीरिक यौन शोषण व जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। विकासखंड के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शकील अहमद पर उसके साथ शारीरिक यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन करने, अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाने तथा उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 77, 78, 351(2), 329(4), 115 (2) बीएनएस व उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस उच्चाधिकारी ने थाना नानकमत्ता में नियुक्त उप निरीक्षक प्रिंयका टम्टा को जांच सौंपी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में तत्काल पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.