मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार शाम गांव के बाहर गोबर डालकर गन्ने के खेत में दिशा शौच को गई थी। वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने बुरी नीयत से उसको पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह उसने आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे मे बताया। पुलिस ने गांव खरपौड़ निवासी आरोपी मदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम बनाकर आरोपी मदन को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.