गाज़ियाबाद, मई 25 -- लोनी, संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को अंकुश विहार थाना पुलिस ने रविवार को चमन विहार अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद अशद परिवार के साथ दिल्ली खजूरी स्थित राजीव नगर कालोनी में रहता है। युवक के खिलाफ एक युवती ने थाना सब्जी मंडी नार्थ दिल्ली में दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना स्थल थाना अंकुर विहार पाये जाने पर रिपोर्ट को अंकुर विहार थाने में ट्रांसफर किया गया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर रविवार सुबह आरोपी को चमन विहार अंडर पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दस माह पूर्व दिल्ली जामा मस्जिद इलाके में मिलना व अक्सर युवती के साथ मोबाइल पर बातें करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.