कौशाम्बी, जनवरी 30 -- मंझनपुर। क्षेत्र की एक युवती ने 14 जनवरी को कीर्तीखेड़ा थाना ललौली जिला फतेहपुर निवासी ओमकार सोनकर के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा लिखवाया था। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपी ओमकार ने करीब डेढ़ साल में शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। उसने अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाया और इसके जरिए ब्लैकमेल किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह उसे मंझनपुर-उदहिन नहर मार्ग में मंगरोहनी के पास से गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...