विकासनगर, अप्रैल 15 -- उत्तराखंड मैदानी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ विकासनगर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चकराता क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। मंच के संस्थापक लालसिंह गुर्जर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देवभूमि उत्तराखंड के माथे पर कलंक हैं। इसलिए पुलिस को ऐसे शैतानों को पकड़ कर जल्द से जल्द जेल भेजना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए। क्योंकि ऐसी घटनाओं से प्रदेश का नाम भी खराब होता है। सुशील सैनी ने कहा कि ऐसी घटनाएं बहुत विचलित करती हैं। समाज में ऐसी मानसिकता वाले शैतान की कतई जगह नहीं है। वहीं रीना गोयल और नलिनी तनेजा ने भी क्षेत्राधिकारी से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह के कुंठित मानसिकता वाले शिक्षक के नाम पर कलंक लोगों की जगह एक दिन भी समाज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.