विकासनगर, अप्रैल 15 -- चकराता के एक गांव की युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। उधर पीड़िता का मंगलवार को विकासनगर में मेडिकल किया गया। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज करवाए। विगत शुक्रवार को चकराता थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने कुछ दिन पूर्व गांव के एक शिक्षक पर अपनी बहन को बगीचे में काम करने के बहाने बुलाका दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान लड़की ने जहर भी खा लिया था। जिसके बाद उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब लड़की स्वस्थ है। चकराता थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.