गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि एक युवक गांव की युवती जो सहजनवां में किराए के मकान में रहती थी। उसके पास जाकर शादी का झांसा देकर हमेशा शारिरिक संबंध बनाता था। युवती जब शादी करने की बात कही तो वह उसके जेवर को भी ले लिया और मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...