जौनपुर, जनवरी 16 -- गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक युवती से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती रात करीब आठ बजे अपने घर में अकेले बैठी थी। उसकी मां बगल के घर गई थी। मौका पाकर पड़ोसी युवक युवती के घर में घुस गया। वह युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर युवक भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। एसओ प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केक काटकर मनाया जन्मदिन बरईपार। क्षेत्र के भुईला गांव में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट लीग आउट के मैदान में सिकंदर गिरी ने सहयोगियों के साथ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.