अयोध्या, फरवरी 19 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में लकड़ी काटने गई एक युवती से पड़ोसी गांव के युवक ने छेड़खानी की। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह खेत की तरफ बांस और लकड़ी काटने गई थी। जहां पर पड़ोसी गांव के युवक मोहम्मद अफजल ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर भागी और घर पहुंच मामले की जानकारी परिवार को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया की पीड़िता के तहरीर पर मोहम्मद अफजल निवासी भदरसा लाल का पुरवा के विरुद्ध छेड़खानी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...