फतेहपुर, नवम्बर 29 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के गांव में साइकिल बनवाने गई युवती से छेड़छाड़ की गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की मां ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री गुरुवार को घर से साइकिल बनवाने गई थी। रारी मोड़ के पास सोनेमऊ निवासी अखिलेश पासवान रास्ते में रोककर अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...