सहारनपुर, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र में एक युवती से जबरन छेड़छाड़ कर उसकी वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जाटोवाला उर्फ फतेहउल्लापुर निवासी युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को गांव के ही मनिंदर पुत्र हुकुम सिंह ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की।आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बिना अनुमति वीडियो बना ली। बाद में आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में अपने भाई या पिता को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता का कहना है कि इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति को गंभीर नुकसान पहुंचा है और वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस ने आरोपी मनिंदर पुत्र हुकुम सिंह के खिलाफ संबंधित धारा...