शामली, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र के गांव आल्दी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार के शादी समारोह में गए होने का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में अकेली छोड़ी गई लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने युवती को हाथापाई कर विषैला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन जब शादी से लौटे तो लड़की घर में बेहोश पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...