मुरादाबाद, फरवरी 22 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एक युवक पर पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देता है। 18 फरवरी को वह पीछा करके हुए घर तक आ गया और छेड़छाड़ किया। उसकी भाभी ने आरोपी को डाटा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना कटघर के रामपुर दोराहा चौकी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद निवासी अशरफ अंसारी काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप में उसके कुछ फोटो हैं, जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी उसकी शादी में भी रोड़ा बन रहा है। पीड़िता के अनुसार बीते 18 फरवरी को आरोपी अशरफ अंसारी उसका पीछा करते हुए घर तक ...