रांची, मार्च 4 -- रांची। खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज की रहने वाली एक युवती ने तीन आरोपियों पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने विकास केरकेट्टा, जेवियर खलखो और दाउद खलखो के खिलाफ एक मार्च को खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह 28 फरवरी को दुकान जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनका कपड़ा फाड़ दिया। इसके बाद वह थाना पहुंचीं और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गईं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.