नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महरौली इलाके में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के साथ मारपीट कर मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ कर रहे युवकों ने विरोध करने पर कारोबारी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महरौली थाना पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल कारोबारी को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान संगम विहार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को मुकेश अपने परिवार के साथ मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात परिवार वापस लौट आया, जबकि मुकेश वहीं ...