बदायूं, जून 5 -- युवती को अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर गंदी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता से मारपीट भी की। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली विवाहिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक मौका पाकर घर में घुस आया और गंदी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए, तब तक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.