प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- सांगीपुर। इलाके के भुरकुसुवापुर (देउम पश्चिम) निवासी सुधा वर्मा पुत्री हरिशंकर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि घर के पास आने जाने का आम रास्ता है। रास्ते को लेकर पड़ोसी से विवाद है। आरोप है कि गुरुवार सुबह पीड़िता रास्ते से जा रही थी। उसी समय आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। घायल पीड़िता को सीएचसी सांगीपुर में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...