प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन से 13 जनवरी की रात करीब 10 बजे गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसकी बहन ने कॉल कर घटना की जानकारी दी तो वह दिल्ली से घर पहुंचा और मामले की तहरीर दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...