कौशाम्बी, फरवरी 20 -- करारी थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। वीडियो कॉल पर बात करते समय उसका स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद एडिट कर अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी इलाके की पीड़िता ने बताया कि कड़ा धाम क्षेत्र में रहने वाले सौरभ मौर्य पुत्र स्व. जयचंद्र ने उसको शादी का झांसा दिया। इसके बाद सात मई 2022 से लेकर 21 दिसंबर 2025 तक के मध्य कई बार दुराचार किया। आरोपी पीड़िता से वीडियो कॉल पर भी बातचीत किया करता था। इस दौरान उसने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया। खींची गई फोटो को एडिट करके अश्लील बनाने के बाद सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित युवती व उसके परिजनों के होश उड़ गए। आरोपी ने वायरल फोटो को डिलीट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.