गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड़ गांव में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरसाड़ निवासी एक पक्ष ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में घर की रंगाई-पुताई करा रहे एक युवक ने उसे देखकर अश्लील हरकत और अपशब्द कहा। बेटी ने घर आकर इसकी जानकारी दी। जब उन्होंने विरोध किया तो मनबढ़ युवक ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा लेकर साथियों संग घर में घुस आया और उनके पति व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रमेश मिश्र, सत्यम मिश्र, चंदा, विनोद, अंकित और कृष्ण कुमार के खिलाफ छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट और जान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.