कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर संदीपन घाट इलाके के युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर इलाके की महिला ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पन्नोई निवासी शिवा पुत्र धर्मपाल ने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक उसका यौन शोषण करता रहा। इसी दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इधर बीच युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। उसने बनाया गया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। उलाहना देने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए दो फरवरी को अभद्रता भी की। ...