सहारनपुर, फरवरी 24 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सांगाठेडा से एक युवती के लापता होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिंदूवादी संगठन गौरक्षा दल ने मामले को 'लव जिहाद' से जोड़ते हुए युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) गंगोह ने गांव पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती देर रात अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की खोजबीन करने की मांग की है। उधर, गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सावन वर्मा, जिला अध्यक्ष रोबिन जंधेड़ा, नगर अध्यक्ष अखिल, मोहित, तेजन और प्रिंस सहित...