फतेहपुर, फरवरी 21 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के लापता होने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु की है। युवती की मां ने बताया कि 16 फरवरी की शाम वह पशुओं के लिए चारा लेने घर से बाहर गई थी। उस समय उनकी करीब 20 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी तो बेटी वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका। गांव निवासी सुहेल युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...