मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- मझोला थाना के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी युवती बीते 21 नवंबर को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जयंतीपुर के ही मोहल्ला पीर का बाजार निवासी रहबर मिर्जा नाम का युवक उसे बहलफुसला कर भगा ले गया है। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। युवती के पिता ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिाफ केस दर्ज करने की मांग। इस संबंध में एसएचओ मझोला रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.