पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री दो फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से कपड़ो का बैग लेकर गई थी। जब वह घर लौटा तो उसे मामले की जानकारी हुई। आरोप है कि उसकी पुत्री को माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी हासिम पुत्र पप्पू बहलाफुसलाकर ले गया। उसकी पुत्री को भगाने में आरोपी का भाई नबाव,खुशनुमा और रहनुमा भी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...