पीलीभीत, फरवरी 1 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 26 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी 27 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने शक जताया है कि उसकी पुत्री को अज्ञात युवक बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि पिता की तहरीर पररिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...