बांदा, दिसम्बर 15 -- पैलानी। थाना चिल्ला अंतर्गत चिल्ला कस्बा निवासी 35 वर्षीय सीता सोनी रविवार को बाइक से गिरकर घायल हो गई। बताया कि वह परिजन के साथ बाइक से बिछवाही गांव जा रही थी। जैसे ही बाइक ब्रेकर के पास पहुंची बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गिरकर घायल हो गई। बाइक चला रहे युवक को भी मामूली चोट आई है। घटना के बाद परिजनों ने ट्रामा सेंटर में युवती को भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...