देवरिया, मई 21 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दिया है। दिए तहरीर के मुताबिक पीड़ित का आरोप है कि नगर पंचायत की एक युवती की शादी पथरदेवा हुई थी, जिसका अपने पति से बिना न्यायालय के ही तलाक भी हो चुका है। पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा कुछ दिन पहले कोचिंग करने जिला मुख्यालय जाता था। युवती उनके बेटे को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर Rs.65000 ऐंठ चुकी है। युवती बार-बार उनके पुत्र को मेंटल टार्चर करके यौन शोषण का आरोप लगाते हुए जेल भिजवाने की धमकी भी दे रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...