बुलंदशहर, जनवरी 5 -- नगर निवासी एक युवती ने एक युवक पर बिना शादी के साथ रहने का दबाव बनाने एवं उसके मोबाइल पर युवक द्वारा अश्लील वीडियो भेजना का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि नगर निवासी कासिफ सैफी पुत्र युसुफ सैफी से वह पिछले तीन साल से रिलेशनसीप मे थी, लेकिन घर वालो के द्वारा शादी के लिए मना करने पर अब उसकी रिलेशनशीप खत्म हो चुकी है। आरोप है कि आरोपी उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजता है और बिना शादी के अपने साथ रहने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता है। युवती ने बताया कि वह क्षेत्र के एक हाॅस्पिटल में जाॅब करती है, जब वह जाॅब पर जाती है तो आरोपी उसका पीछा करता है। युवती का कहना है कि आरोपी इतन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.