पीलीभीत, फरवरी 23 -- थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री पढ़ाई करने के लिए स्कूल जाती है। तभी रास्ते में गांव का रहने वाला अजय पुत्र शंकर लाल उसकी पुत्री को देखकर अश्लील कमेंट करता है। 11 फरवरी को दोपहर एक बजे उसकी पुत्री अपनी नानी के साथ अपने दूसरे वाले घर जा रही थी। तब भी अजय ने कमेंटबाजी की। उसने अपने परिजनो को इस बारे में बताया तो उसने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। इस पर अजय, विजय व आकाश पुत्रगण शंकर लाल ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसकी बाइक पर भी लाठी मारी। जिससे उसकी बाइक टूट गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.