लखनऊ, फरवरी 16 -- आलमबाग के श्रम विहार कॉलोनी स्थित झोपड़पट्टी में अंजली (20) ने फांसी लगा ली। पिता काम कर लौटे तो वह फंदे से लटकी हुई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। श्रम विहार कॉलोनी स्थित झोपड़पट्टी में रहने वाले मजदूर रमेश के मुताबिक बेटी अंजली (20) बाजारखाला स्थित नर्सिंग होम में साफ- सफाई करती थी। अंजली नाइट ड्यूटी कर रविवार सुबह घर आई थी। इसके बाद वह और पत्नी काम पर चले गए। अंजली घर में अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे वह काम से लौटे तो झोपड़पट्टी का दरवाजा अंदर से ओढ़का हुआ था। वह भीतर गए तो अंजली बल्ली से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। इंस्पेक्टर आलमबाग कपिल गौतम के मुताबिक परिवारवालों ने आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...