बुलंदशहर, जनवरी 31 -- गांव तेलिया नंगला निवासी युवती ने 5 वर्ष पूर्व अपना अपहरण कर सिकंदराबाद में बंधक बनाए जाने का मुकदमा दर्ज कराया। गांव तेलिया नंगला निवासी युवती मुस्कान ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया है, कि 5 वर्ष पूर्व जब वह 13-14 वर्ष की थी, और घर से जंगल में उपले लेने जा रही थी। वहां पहले से ही मौजूद बाइक सवार तीन लोग हथियारों के बल पर जबरन बाइक पर बैठाकर बैर स्टेशन ले गए। दो माह बाद वहां से सिकंदराबाद स्थित राधा कुंज कालोनी में रखा और बताया कि तेरे मां- बाप को Rs.50000 पहले ही इस कार्य के लिए दे दिए गए हैं। किसी भी कार्यवाही या विरोध करने पर हथियारों का डर दिखाकर रखते रहे। आरोपियों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। उसके शरीर पर मारपीट तथा जलाए जाने के निशान भी मौजूद हैं। पीड़िता ने आरोपी का नाम मनोज सैनी ...