शामली, फरवरी 24 -- बाबरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी कट के पास बागपत जनपद के प्रेमी युगल द्वारा जहर का सेवन करने के मामले में प्रेमी की मौत के बाद आज मेरठ मेडिकल में प्रेमिका ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार शाम एक्सप्रेस-वे पर कार के पास बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के युवक-युवती गंभीर हालत में पड़े मिले थे। दोनों ने जहर खाया हुआ था। उनके पास पास में सल्फास की एक खुली शीशी और चार शीशिया बंद मिली थी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 24 सूर्यवीर निवासी गांव तमेलागढ़ी को मृत घोषित कर दिया था। 20 वर्षीय स्वाति निवासी धनौरा टीकरी को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। जहां मंगलवाार को युवती की मौत हो गई है। इन दोनों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.